स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में आई नई क्रांति-मंत्री श्री अकबर
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कवर्धा 25 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने पर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री कलीम खान, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आनारा बाई साहू, उपाध्यक्ष श्री अजय यादव सहित पाषर्दगण, एल्डरमेन और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहसपुर लोहारा के शत-प्रतिशत परिणाम आने के फल स्वरूप वहां के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत परिणाम शासन की इस योजना की सफलता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है। इसके पूर्व अभिभावक प्रायवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे और सरकारी स्कूल से दूरी बनाएं थे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल संकल्पना ने इसे दूर किया और अब विद्यार्थी प्रायवेट स्कूल को छोड़कर स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने के लिए प्रवेश ले रहे है। उन्होंने बताया कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की मांग बढ़ी है। इसी के परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पूरे राज्य में खोला गया है। इसका परिणाम है कि आज विद्यार्थी अंग्रेजी माध्यम में पढ़कर उच्च शिक्षा कें लिए आगे बढ़ रहा है।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.