Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 17, 2023

मेरिट में आने वाले रोशन सिन्हा को मिला शानदार अचीवमेंट, बने एक दिन के कलेक्टर

 मेरिट में आने वाले रोशन सिन्हा को मिला शानदार अचीवमेंट, बने एक दिन के कलेक्टर



सपना हुआ साकार, माता पिता के छलके आंसू


राजनादगांव-" डोंगरगांव

दसवीं बोर्ड में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में आठवें स्थान पर आने वाले रोशन सिन्हा को आज जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने शानदार अचीवमेंट देते हुए उन्हें एक दिन का कलेक्टर बनाया और अपनी कुर्सी उन्हें सौंप दी। अचानक अपने आपको कलेक्टर की कुर्सी में बैठे पाकर रोशन जहां गदगद नजर आये, वहीं वहां उपस्थित उनके माता पिता की आंखों से खुशी के आंसू झलक उठे। आखिर उनका पुत्र बिना आईएएस की परीक्षा दिये ही कलेक्टर की कुर्सी पर जो विराजमान हुआ। 

कलेक्टर बनने का सपना देखने वाले नगर के सीजी पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र व मूलत: ग्राम बीजाभांठा निवासी रोशन सिन्हा पिता हीरालाल सिन्हा व माता कुमारी बाई सिन्हा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक, यादगार और स्वर्णिम बन गया। उन्हें अचानक स्कूल के प्रिंसिपल ने जब यह खबर दी कि जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी को राजनंादगांव बुलाया है, तो उन्होनें इसे सामान्य बातों की तरह लिया और पहुंच गये कलेक्ट्रेट, वहां कलेक्टर सहित डीईओ तथा अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने पहले तो उनकी अगवानी की, गुलदस्ता और मुमेन्टो भेंट किये और बकायदा कलेक्टर चेम्बर में ले जाकर कुर्सी पर बैठा दिये। 

जीवन में पहली बार मिले इस तरह के अचीवमेंट से भौंचक्क रोशन के लिए आज का दिन स्वप्न की तरह रहा। न उसने, न ही उनके माता - पिता ने इस बात की कल्पना की थी कि उन्हें इस तरह का सुखद अनुभव भी तुरंत मिल सकता है। बता दें कि सरकारी हॉस्टल में रसोइये का काम करने वाले हीरालाल सिन्हा तथा गृहिणी कुमारी बाई सिन्हा के एकमात्र सुपुत्र रोशन ने बिना किसी कोचिंग या स्पेशल पढ़ाई के  मात्र अपने गुरूजनों और परिवारवालों की प्रेरणा से दसवीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाया। वे संयुक्त राजनांदगांव जिले में एकमात्र ऐसे छात्र रहे, जिन्हें इस वर्ष 10 वीं बोर्ड परीक्षा में रैंक बनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

इस मौके पर कलेक्टर ने रोशन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने अपनी उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने कहा कि निरंतर कड़ी मेहनत करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में संकल्पित रहें। उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम कभी भी निष्फल नहीं होता है। उन्होंने  अपनी ऊर्जा को सदैव अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगाने की प्रेरणा दी। इस दौरान कलेक्टर डोमन सिंह और जिला पंचायत के सीईओ अमित कुमार ने उन्हें अपना पर्सनल नंबर भी दिया और   कभी भी कोई समस्या होने पर बात करने की सलाह दी। 

एक दिन के कलेक्टर बने रोशन ने कलेक्टर डोमन सिंह से जिज्ञासावश उनके दिनभर की कार्यावधि के संबंध में जानकारी लेकर अपना ज्ञान बढ़ाया। अपरान्ह  कलेक्टर डोमन सिंह, सीईओ अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह आदि ने होनहार रोशन व उनके माता पिता को उपहार देकर कलेक्ट्रेट से बिदा किया। इस दौरान सीजी पब्लिक स्कूल के संचालक एजाज अली हाशमी, प्रींसिपल रियाज अली हाशमी, शिक्षक पुनीत राम ठाकुर, कुमेश साहू आदि उपस्थित थे। 

   ----------------------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad