पिथौरा _जंगली सूअर का शिकार करते चार आरोपी गिरफ्तार बंदूक सहित पांच जिंदा कारतूस जप्त।
पिथौरा वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 231 ग्राम पीलवापाली में पानी पीने आए जंगली सूअर का शिकार करते चार आरोपी गिरफ्तार एक फरार
मौके पर दो कुल्हाड़ी ,दो हसिया, एक 315 बंदूक बोर ,पांच जिंदा कारतूस दो मोटरसाइकिल बरामद किया गया
आपको बता दें घटनास्थल कक्ष क्रमांक 231 जंगल भैसा मुड़ा ग्राम पिलवा पाली बांध के पास लगातार जंगली जानवर का शिकार किया जा रहा है पहले भी करंट लगाकर शिकार जंगली जानवर का शिकार किया गया था आरोपियों के पास से सुवर का पका हुआ मांस एवं कच्चा मांस प्राप्त किया गया है आरोपी मांस खाकर जंगल में ही आराम कर रहे थे मुखबिर की सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम के तहत निम्न धाराओं पर 9, 39, 50 ,51,52के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक आरोपी की सर्चिंग की जा रही है चार आरोपी ग्राम पीलवा पाली के निवासी हैं और एक आरोपी लिमदराहा का निवासी है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.