Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 20, 2023

पीएम मोदी की पहल से योग की मिली वैश्विक पहचान - गीता घासी साहू 21 जून को मनाया जाएगा 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

 पीएम मोदी की पहल से योग की मिली वैश्विक पहचान - गीता घासी साहू



21 जून को मनाया जाएगा 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस


सड़क  चिरचारी  =  21 जून को पूरे विश्व में 9 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत की अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि भारत को योग के लिए विश्व गुरु की संज्ञा दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्थक पहल से योग को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था. जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया. जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी. जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. जिसके बाद से हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. गीता साहू ने आगे बताया कि इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है. 

श्रीमती साहू ने कहा कि योग भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के सबसे बड़े प्रतीकों में से एक रहा है. यह एक प्राचीन अभ्यास है जिसकी सृष्टि भारत में हुई है। आध्यात्मिक गुरु के रूप में भारत का कद बढ़ रहा है. अब दैनिक जीवन शैली के एक हिस्से के रूप में योग का तेज पश्चिमी दुनिया में भी देखा जा रहा है. इसकी लोकप्रियता कोविड महामारी के दौरान काफी बढ़ गई ,जब शारीरिक और मानसिक फिटनेस को लेकर विश्व स्तर पर ज्यादा जोर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग को लेकर जागरुकता पैदा करना है. इस दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad