सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र छुरिया का जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने किया निरीक्षण
सड़क चिरचारी । महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव चुम्मन साहू ने मंगलवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल के सभी वार्डों का बारिकी से निरीक्षण किया और मरीजों का हालचाल भी जाने।और पूछा कि उन्हें अस्पताल में कोई दिक्कत या परेशानी तो नहीं है।चुम्मन साहू ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से पूछा कि इलाज में कोई परेशानी तो उन्हें नहीं हो रही है। डॉक्टर समय पर आते हैं या नहीं, इस पर किसी भी मरीज ने उपचार के संबंध में उनसे कोई शिकायत नहीं की।जिला महामंत्री चुम्मन साहू ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों के साथ अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में चर्चा की।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.