Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 20, 2023

अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को हटाने भिलाई ने चलाया अभियान, आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र में हुई कार्यवाही

 भिलाई


अवैध होर्डिंग एवं पोस्टर को हटाने भिलाई ने चलाया अभियान, आकाश गंगा मार्केट क्षेत्र में हुई कार्यवाही



भिलाईनगर नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध होर्डिंग व पोस्टर को हटाने आज कार्यवाही की गई। भिलाई निगम की टीम ने 12 स्थानों से छोटे एवं बड़े बोर्ड, होर्डिंग्स को हटाया। भिलाई निगम क्षेत्र को साफ सुथरा एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निगम प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई। गौरतलब है कि आयुक्त रोहित व्यास के सख्त निर्देश के बाद सड़क किनारे अवैध रूप से लगे पोस्टर एवं होर्डिंग को हटाने की कार्यवाही की गई।


निगम आयुक्त ने भिलाई निगम क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए बिना कोई परमिशन के सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए बैनर, पोस्टर को हटाने के निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में जोन 1 की टीम ने कार्यवाही की है। जोन 01 के सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध होर्डिंग्स तथा कई स्थानों पर दुकानदारों के द्वारा अतिरिक्त रूप से शेड बढ़ाकर दुकान संचालित करने पर उन्हें अपने दायरे में ही दुकान संचालित करने हिदायत दी गई थी, बावजूद नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की गई। आवागमन में सुविधा बनाने तथा शहर सौंदर्यीकरण के लिए अवैध होर्डिंग आदि को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आज की कार्यवाही में जोन आयुक्त राजेंद्र नायक के निर्देश पर धीरज साहू एवं राजस्व विभाग की टीम तथा तोड़फोड़ विभाग की टीम मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad