डाइट का हाल... प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त शिक्षक जिला कार्यालय में अटैच
6 माह से विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं हो रही, रिजल्ट को लेकर बढ़ी चिंता
भावी शिक्षकों को शिक्षा देने वाले जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में जिला निर्माण के बाद पिछले छह माह से विज्ञान विषय की पढ़ाई जिला प्रशासन के एक आदेश से अटक गई है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए मकसूद खान को जिला प्रशासन ने नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था के चलते जिला कार्यालय में तैनात कर दिया है।
खैरागढ़. हालांकि कोचिंग कार्य मार्च के बाद से बंद है लेकिन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय की शिक्षा देने प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ मकसूद खान को वहां वापस नहीं भेजा गया है। इसके चलते प्रशिक्षण संस्थान के भावी शिक्षकों की शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई खुद के दम पर करनी पड़ रही है। इसका व्यापक असर अब होने वाली सालाना परीक्षा में दिखने का डर छात्राध्यापकाें को सता रहा है। जिला प्रशासन के आदेश के चलते जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी भी मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन छात्राध्यापकाें को हो रहे नुकसान से संस्थान की चिंता भी बढ़ गई है।
कोचिंग के लिए नियुक्त किया संभाल रहे जनसंपर्क: प्रशासन से मिली जानकारी मुताबिक मकसूद खान जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रतिनियुक्ति पर विज्ञान विषय के शिक्षक के रूप मे पदस्थ हैं। वहां इस विषय के अन्य शिक्षक भी नहीं हैं। छह माह पूर्व नए जिले के दसवी बारहवीं के छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग शिक्षा देने तत्कालीन कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने मकसूद खान को आदेश जारी कर जिला कार्यालय में पदस्थ करने कहा था। बताया गया कि मकसूद को जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान से अब तक रिलीव नहीं किया गया है। इसके बाद जिला प्रशासन की नि:शुल्क शिक्षा कोचिंग में तैनात किया गया। मार्च में दसवी, बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो गई लेकिन जिला प्रशासन ने शिक्षक को वापस भेजने की बजाए जनसंपर्क का कार्य थमा दिया है।
डाइट का हाल... प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त शिक्षक जिला कार्यालय में अटैच
6 माह से विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं हो रही, रिजल्ट को लेकर बढ़ी चिंता
भावी शिक्षकों को शिक्षा देने वाले जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में जिला निर्माण के बाद पिछले छह माह से विज्ञान विषय की पढ़ाई जिला प्रशासन के एक आदेश से अटक गई है। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट में प्रतिनियुक्ति पर तैनात किए गए मकसूद खान को जिला प्रशासन ने नि:शुल्क कोचिंग व्यवस्था के चलते जिला कार्यालय में तैनात कर दिया है।
अधर में छात्राध्यापकाें की शिक्षा व्यवस्था
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में छात्राध्यापक की शिक्षा इसके चलते अधर में लटक गई है। छह माह से संस्थान के दो सौ छात्र-छात्राआें को विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं कराई जा सकी है। विषय के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त मकसूद खान को वापस नहीं भेजे जाने के कारण छात्र-छात्राआें को पुस्तकीय पढ़ाई करने की मजबूरी है। बताया गया कि छात्र-छात्राओं ने मामले में संस्थान प्रबंधन से व्यवस्था बनाने की बात भी कही लेकिन जिला प्रशासन के फरमान के चलते कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। अब इन भविष्य के शिक्षकों की परीक्षाएं विज्ञान विषय की बिना पढ़ाई किए ही प्रारंभ हो गई है। इससे विज्ञान विषय की पढ़ाई नहीं होने से छात्रों की चिंता बढ़ गई है।
सत्र समाप्त हो चुका
कलेक्टर के निर्देश पर ही संबंधित प्रतिनियुक्त शिक्षक को कलेक्ट्रेट में तैनात किया गया था। डाइट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। इस सत्र का कार्य भी समाप्त हो चुका है। जिला कार्यालय से ही इस संबंध में कोई कार्रवाई तय की जा सकेगी।
डॉ. केवी राव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान खैरागढ़
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.