विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन केंदा 70 अन्य पार्टी के लोगों ने किया भाजपा प्रवेश
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर-- बेलगहना भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है, जिसमें जनता जनार्दन का भी भरपूर साथ मिलता दिखाई पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच भीड़ ने दिया जमकर साथ। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के आतिथ्य में हुए इस लाभार्थी सम्मेलन में पहले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जनता को संबोधित किया और मोदी सरकार की जनहित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भूपेश सरकार पर आवास व अन्य मुद्दों पर जमकर प्रहार किया। इस कार्यक्रम में 70 अन्य पार्टी से सम्बंधित लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दिव्यांग के उनसे मिलने की इच्छा की पूरी
कार्यक्रम के दौरान एक दिव्यांग ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की जिसपर प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से उतर कर स्वयं दिव्यांग के पास जाकर मुलाकात की।
केवल इस एक कार्यक्रम ने ही शांत दिख रही भाजपा को टॉप गेयर पर ला दिया है। जहां भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब खुद को साबित कर रही है कोटा विधानसभा चुनाव में माना जाता रहा है कि एक ओर भाजपा शहरी क्षेत्रों से अधिक वोट हासिल करती है और कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्रों से वहीं भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों से ही पिछड़ती है।
विधानसभा चुनाव करीब है और ऐसे में समस्त राष्ट्रीय व क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां अपना दमखम दिखाने जोर आजमाइश शुरू कर चुकी हैं। जिसमें केंदा में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में उपस्थित भीड़ ने अन्य दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.