हजरत सैय्यद मुसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह रतनपुर का ,93 सालाना उर्स पाक बड़े ही सानो शौकत के साथ मनाया गया।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
लगभग 20 से 25 हजार जायरीन पहुंचे जियारत के लिए
,रात भर चलता रहा साही लंगर, बिलासपुर के मुस्लिम नौजवानों के द्वारा, रात भर लंगर लुटाते रहे और सभी ने वहां लंगर खाया।
रतनपुर.... का सालाना उर्स पाक बड़े ही शानो शौकत के साथ मनाया गया, रात भर संदल चादर का काफिला देखने को मिला , सभी जायरिनों ने बाबा साहब के आस्ताने पर चादर पेश कर ,अपनी मन्नतें मुरादें मांगते हुए नजर आए, मान्यता है कि ,उर्स के दिन बाबा साहब किसी को निराश नहीं करते और सबकी मुरादें पूरी करते हैं।
17 जून की रात गुलाम वारिस दिल्ली के कव्वाल के द्वारा ,बेहतरीन कव्वाली पेश की गई जिसका सभी जनों ने रात भर लुत्फ उठाया।
रतनपुर बाबा हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का ,93 वां सालाना उर्स पाक शुक्रवार 16 जून से प्रारंभ होकर ,17 जून शनिवार की रात अपने पूरे शबाब पर था ,18 तारीख को सुबह कुल की फातिया के साथ उर्स का समापन किया गया ।
और 18 जून रविवार की सुबह बाद नमाज फजर रंग की महफ़िल के बाद ,कुल की फातेहा के बाद उर्स का समापन किया गया ,और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उर्स कमेटी व मुस्लिम जमात ने, सभी अतिथियों एवं आए हुए जायरिनों का शुक्रिया अदा किया।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.