स्थानीय बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है बाहरी दखलंदाजी-रमेश हिड़ामे
नवीन जिला निर्माण संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रवक्ता व नागवंशी गोंड समाज ब्लॉक मोहला के अध्यक्ष रमेश हिड़ामे ने कहा है कि मोहला मानपूर अं चौकी जिला निर्माण मांग की लड़ाई क्षेत्र की जनता ने लड़ा और जीत कर आज जिला भी बना क्षेत्र के जनता की सोंच थी कि यह वनांचल क्षेत्र जहां पांचवी अनुसूची लागू है जो विकास में सभी क्षेत्रों में बहुत पीछे है जिला बनने के बाद निश्चित ही क्षेत्र के युवाओं को विकास में भागीदारी होने का अवसर मिलेगा लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा यहां तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिये बोली से गुजरना पड़ रहा इस क्षेत्र के युवा आर्थिक रूप में कमजोर हैं जहां बाहरी(नवीन जिले के बाहर के लोग) लोग भारी पड़ते नजर आ रहे हैं हमारे क्षेत्र के युवाओं का मनोबल घटते नजर आ रही है सत्ता में बैठे नेताओं को पानी से पैसा बनाने की लत व रेत से तेल निकालने की आदत स्थानीय बेरोजगारों के भविष्य बिगाड़ने का काम कर रही है इस नवीन जिला में जस राजा तस प्रजा की कहावत चरीत्रार्थ नजर आती है।युवाओं से अपील की जाती है कि ऐसी बुराई जो स्थानीय बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हो जिसे ऊखाड़ फेंकने सड़क की लड़ाई लड़ने कमर कस आगे आयें इसी में नवीन जिला व इस जिला क्षेत्र के युवाओं का उज्जवल भविष्य है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.