जिला मानपुर -मोहला- अं.चौकी अन्तर्गत अं.चौकी टाउन हाल मुख्यालय मे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार खंडपीठ शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमे राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल जी के साथ बाल उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणो की सुनवाई की गई। खंडपीठ मे प्राप्त शिकायतो का तत्काल निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया ।
केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा बालको के हित मे संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओ का लाभ प्रदान किया गया।खंडपीठ शिविर मे कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक ,जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एव अन्य सभी विभागो के जिला /विकासखंड अधिकारीगण ,कर्मचारी तथा जनसमुदाय उपस्थित रहे।
सी एन आई न्यूज़ के लिए संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.