विधायक छन्नी साहू के उच्चस्तरीय प्रयासों को मिली बड़ी सफलता, नहर लाईनिंग-एनीकट निर्माण के लिए मिली करोड़ों की स्वीकृति
जलाशयों में जल संचय, सिंचित क्षेत्र बढ़ने से किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
छुरिया ।
खुज्जी विधानसभा में नहर लाईनिंग, एनीकट निर्माण जीर्णोद्धार व निर्माण हेतु 4 अलग-अलग कार्यों के लिए करोड़ों की स्वीकृति दी गई है। विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने विधानसभा क्षेत्र में सिंचित क्षेत्रफल बढ़ाने व सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की दिशा में जो प्रयास किए वह अब रंग ला रहे हैं। निर्माण हेतु इन स्वीकृतियों से जलसंचय, सिंचाई और किसानी पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन मंत्रालय की ओर से तकरीबन 8 करोड़ रुपए के इन कार्यों के लिए आबंटित किए जाएंगे। इन स्वीकृतियों के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे का आभार जताया है। वहीं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री व मंत्री सहित विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के अम्बागढ़ चौकी विखं के गुंडरदेही जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 171.88 लाख रुपये, ग्राम नागरकोहरा के झुरानदी में एनीकट निर्माण कार्य हेतु 276.18 लाख रुपये, गोंदानाला जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए 176.54 लाख और घुमरिया नदी में बादराटोला से चोरहाबंजारी एनीकट कम काजवे कार्य हेतु 273.43 लाख की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इन कार्यों की स्वीकृति के लिए वर्षों से मांग की जा रही थी। अंतत: विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने इन विषयों को गंभीरता से लेते हुए उच्चस्तरीय प्रयास किए। विभागीय अधिकारियों से इस योजना की जानकारी लेने के बाद विधायक ने मंत्री रविंद्र चौबे से समय - समय पर मुलाकात कर उच्चस्तरीय प्रयास किए। अंतत: विधायक की कोशिशों और लगातार मांग पर मुहर लगा दी गई।
इन स्वीकृतियों पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, मंत्री रविन्द्र चौबे व विधायक श्रीमती छन्नी साहू को उनके अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्षद्वय रितेश जैन, अनिल मानिकपुरी, अब्दुल खान, जिला पंचायत सदस्य रामछत्री चंद्रवंशी, जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष लादू राम तुमरेकी,जनपद सदस्य विपिन यादव, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि एकनाथ सिन्हा, प्रवक्ता राहुल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी ,विधायक प्रतिनिधि मिथलेश ठाकुर ,जनपद सदस्य देव पन्द्रों ओमप्रकाश पडौती,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा,जिला जेल संदर्शक लालचंद साहू,ओबीसी सेल अध्यक्ष फकीर साहू, गौतम चुरेन्द्र,रामसाय उइके ,भवभूति साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष जयपाल यादव ,वरिष्ठ कांग्रेसी गिरधारी साहू,महेंद्र साहू भीखम देवांगन आरिफ खान,जिला महिला कांग्रेस महामंत्री पुष्पा सिन्हा,जसवंत साहू,बेनी साहू, विजय साहू, महेंद्र पाल, अमित अग्रवाल, शिखर अग्रवाल, हेमलता बंजारे, देवनाथ साहू, संतोष साहू, गणेश चंद्रवंशी, हिरामन पाल, भैया लाल यदु, पुणेश्वर चंद्रवंशी, भारत लाल साहू, चंद्रिका वैष्णव, कमलेश यादव, रेवाराम लाडेकर, मनीष बंसोड़, कुंती कुंजाम, उदय प्रकाश यादव, सलीम खान, देवनारायण नेताम, बसंत मंडावी, बेनी साहू, शकर साहू, छगन साहू, थान सिंह, जागेश्वर सांग, हिरामन पाल, निर्मल हिमवार सहित क्षेत्रवासियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.