आम आदमी पार्टी की सर्कल स्तरीय बैठक का साल्हेवारा में आयोजन
खैरागढ़ । साल्हेवारा ब्लॉक आम आदमी पार्टी की सर्कल स्तरीय बैठक का आयोजन साल्हेवारा में किया गया जिसमे खादी गोलरडीह नचनिया कोपरो कुमहरवाड़ा सरोधी बकरकट्टा ग्राम सर्कलो के साथ थी 9 सर्कल अध्यक्ष को नियुक्तपत्र प्रदान किया गया इस अवसर पर जिला सचिव अजय सिंह नें बताया की सदैव से ही वनाँचल क्षेत्र में मूलभूत सुविधा के पूर्ण रूप से व्यवस्था न होने के कारण यह क्षेत्र आर्थिक सामाजिक और राजनैतिक विकास के लिए संघर्षशील रहा है
आम नागरिकों नें जिस विश्वास के साथ अपना जनप्रतिनिधि चुना उनके द्वारा भी कुछ व्यक्तिविशेष के ही लाभ को प्राथमिकता दी जाती रही है l आम आदमी अब परिवर्तन चाह रहा है और ईमानदार पार्टी पर विश्वास रखकर अपने लिए जमीनी स्तर पर बदलाव करने के लिए तैयार हो चूका है l इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष चिंतावर्मा पिंटू झरिया जीतेन्द्र पटेल केजू धुर्वे किशन धूर्वे ओमकार पटेल महेंद्र
टीकम मानिकपुरी और सभी ग्राम के अध्यक्ष उपस्थित थे l



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.