रुद्रप्रताप सिंह बने गौ रक्षा दल के प्रदेश महामंत्री कल प्रदेश कार्यकारिणी में हुई नियुक्ति
मुरैना। गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार (प्रधान) व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह सिसोदिया,प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह चावड़ा प्रदेश महासचिव विनोद पाटीदार एवं समस्त राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारियों के आदेशानुसार गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह को उनकी गौभक्ति व हिंदूवादी विचारधारा को देखते हुए गौ रक्षा दल मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया।
संगठन को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास भी है कि गौसेवक गौ माता के प्रति अपने तन मन धन एवं पूरे लगन से कार्य करेंगे हम आपके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हैं सभी पदाधिकारियों व गौसेवको ने सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दी समस्त जानकारी गौ रक्षा दल के प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा ने दी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.