ग्राम कुथरेल में सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रकट उत्सव मनाया गया
सकल हंस को सप्रेम साहेब बंदगी साहेब
रायपुर। दिनांक 11/06/2023 को ग्राम कुथरेल जिला दुर्ग में सदगुरु कबीर साहेब जी का प्रकट उत्सव मनाया गया जिसमें विशेष रूप से मुख्य अतिथि परम आदरणीय श्री ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन* एवं श्री सुंदर दास मानिकपुरी जी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रांतीय मानिकपुरी* पनिका समाज छत्तीसगढ़ के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः कालीन गुरु महिमा पाठ से आरंभ हुआ तदुपरांत भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसके पश्चात पधारे हुए परम आदरणीय संतो महंतो के मुखारविंद से सदगुरु कबीर साहेब जी के वाणी वचनों एवं चारों युगों में उनकी महिमा का बखान किया गया।
परम आदरणीय श्री ताम्रध्वज साहू जी द्वारा मानिकपुरी पनिका समाज को आर्थिक सहयोग एवं कबीर भवन निर्माण की घोषणा कीया गया, जिसके पश्चात प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर दास मानिकपुरी जी द्वारा उपस्थित सभी सामाजिक जन को संदेश दिया की प्रत्येक कबीर पंथियो के घर में सदगुरु कबीर साहेब जी का चित्र जरूर रखें एवं प्रतिदिन गुरु महिमा संध्या पाठ तथा आरती करें ।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में पधारे सभी अतिथिगण,सामाजिकजन व कुथरेल के सभी पदाधिकारी गण आमीन माता तथा ग्रामीण जन का विशेष सहयोग रहा । उक्त कार्यक्रम में तेलिबान्धा गुरुद्वारा रायपुर सिख समाज भजन मंडली द्वारा भी सद्गुरू कबीर साहेब जी के वाणी वचनों का रसपान कराया गया।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.