Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 10, 2023

विधायक यशोदा वर्मा करेंगी शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि होंगे कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस.पी.अंकिता शर्मा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान होगा आयोजन "बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है"- राज लक्ष्मी तिवारी

 खैरागढ़ : राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 12 से 14 जून तक होगा फुटबॉल प्रतियोगिता



विधायक यशोदा वर्मा करेंगी शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि होंगे कलेक्टर गोपाल वर्मा और एस.पी.अंकिता शर्मा


अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान होगा आयोजन


"बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है"- राज लक्ष्मी तिवारी


खैरागढ़ : 10 -06-2023

केसीजी जिला मुख्यालय खैरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में 12 से 14 जून 2023 तक उक्त आयोजन होगा। क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा मुख्य अतिथि होंगी।


"बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है"- राज लक्ष्मी तिवारी

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग रानी राज लक्ष्मी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंह और राष्ट्रीय सचिव ईश्वर जोशी ने निर्देशानुसार-बच्चों और युवाओं में खेल भावना के विकास हेतु उक्त आयोजन किया जा रहा है। 

केसीजी जिला अध्यक्ष कोयल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय संगठन इकाई खैरागढ़ और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महाअभियान "जिओ और जीने दो" के तहत फुटबॉल खेल का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में किया जा रहा है। 


विधायक यशोदा वर्मा करेंगी शुभारंभ, विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा करेंगी। मैदान पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे, एस डी ओ पी मोहले सहित आयोजन समिति और संगठन की ओर से सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, युवाओं, महिलाओं, नागरिकों तथा मीडिया से उपस्थिति की अपील है।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad