डोंगरगांव
भेजरटोला (कु.) में शाला प्रवेश उत्सव मानाया गया।
डोंगरगाव संकुल केंद्र कुमरदा के आश्रित शाला शासकीय प्राथमिक शाला भेजराटोला में शाला प्रवेश उत्सव 2023 -24 का आयोजन दिनांक 03 जुलाई 2023 को किया गया! जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के युवा जनपद सदस्य श्री देव पन्द्रो जी उपस्थित हुए! कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री कमलेश सिन्हा जी अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति, श्री पत राखन पडोटी ग्राम प्रमुख,श्रीमती ललिता मेश्राम पंच, श्रीमती दुकाला पान्द्रो पूर्व पंच, श्री मुरारी उइके, श्री देवलु यादव, श्री शंकर कोर्राम, श्री देव कुमार रामटेके शाला के शिक्षक, बच्चे, पालक गण एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति हुई! सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ शारदे के तैल्य चित्र पर पूजा अर्चना किया गया, बच्चो द्वारा सामूहिक राज गीत प्रस्तुत किया गया, श्रीमती नुतन तारम सहायक शिक्षक के स्वागत भाषण एवं अतिथियों के स्वागत के उपरांत नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुँह मीठा कर, पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर स्वागत किया गया! मुख्य अतिथि देव पान्द्रो जी ने उद्बोधन में सभी बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की! कार्यक्रम का सफल संचालन शाला के प्रधान पाठक श्री राम पटेल ने किया, एवं अंत में श्री सुनीत कुमार बोरकर सहायक शिक्षक ने आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन किया! कार्यक्रम सफल रहा।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.