नेशनल इंडियन रेड क्रास सोसायटी सदस्यों ने जरूरतमंद परिवार को सामग्री वितरण किया
चारामा-नेशनल इंडियन रेड क्रास सोसायटी एवं युवा शक्ति समाज सेवी संस्था चारामा के संयुक्त तत्वाधान में नगर के जरूरत मंद परिवारों को दैनिक उपयोगी समान वितरण किया गया।जिसमे दैनिक उपयोगी समान,साबुन,ब्रश,पेस्ट, पेड, सेविंग कीट, तेल,खाना बनाने के लिए सभी उपयोगी बर्तन के अलावा विभिन्न जरूरत की सामग्री डिब्बे में बंद कर प्रदान किया गया।लाभार्थी परिवार एवं सदस्यों के चेहरे पर खुशी व संतुष्टि भरा जवाब मिल रहा था।इस मौके पर प्रमुख रूप से नेशनल इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य एवं युवाशक्ति संस्था के संरक्षक विजय राय,धर्मेन्द्र कुमार साहू, अध्यक्ष उत्तम साहू, सचिव देवेंद्र सिन्हा ,सरिता निर्मलकर सहित संस्था सदस्य उपस्थित रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.