स्कूली बच्चों ने श्रीफल एवं पौधा भेंट कर गुरुपूर्णिमा मनाया
चारामा - कांकेर । मनुष्य और गुरु का एक अटूट संबंध है। मनुष्य जीवन में गुरू को देव स्थान प्राप्त है गुरु के सम्मान और सत्कार के लिए ही इस दिन गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।माध्यमिक विद्यालय रतेसरा में स्कूली बच्चों ने गुरुओं के पूजा,आरती कर श्रीफल एवं पौधा भेंट किया।भगवान वेद व्यास जी का जन्म आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हुआ था जिसे आज के समय में गुरु पूर्णिमा के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।भगवान के ऊपर गुरु का महत्व बताया गया है
क्योंकि भगवान का हमारे जीवन में महत्व ही हमें गुरु के द्वारा प्राप्त हुआ है।अच्छे बुरे संस्कारों धर्म अधर्म आदि का ज्ञान पूरे विश्व में गुरु के द्वारा ही अपने शिष्यों को दिया जाता है। इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए गुरु पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाता हैऔर इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ गुरु की उपासना की जाती है।मनुष्य को अपने जीवन में एक गुरु बनाना चाहिए। जिसके अंतर्गत गुरु की दीक्षा ली जाती है और गुरु द्वारा कहे गए आचरण का पालन किया जाता है इससे उस मनुष्य को जीवन में मार्गदर्शन प्राप्त होता है और उसके जीवन के कष्ट काम होते हैं और उसे जीवन की एक उचित राह मिलती है इस तरह उसका जीवन खुशहाल हो जाता है।इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिका रामेश्वरी तारम,धर्मेन्द्र कुमार साहू,होमन ठाकुर ,उमेश साहू,हेमन्त नेताम उपस्थित रहे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.