डोंगरगांव
कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक ले जाने लिया संकल्प विभा
भूपेश की लोक कल्याणकारी नीतियाँ भा रही जनता को विभा
पंद्रह वर्ष भाजपा बनाम पाँच वर्ष कांग्रेस को चुनेगी जनता विभा
राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीड़ा उठाया। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती विभा साहू ने डोंगरगाँव विधानसभा की ग्राम छोटे मुड़पार बड़े मुड़पार, पारागाँव ख़ुर्द, खल्लारी व अन्य गांवों का दौरा कर राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन संपर्क कर ग्रामीणों को बताया। सेक्टर प्रभारी व बुथ अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाँव के वरिष्ठ कांग्रेसज़नों धनेश चन्द्रवंशी, प्रेमलाल वर्मा, सालिक वर्मा, गणेश यादव, भोलीराम निषाद, चुरामन निषाद, मेघनाथ साहू, प्रीतराम कंवर, बृजलाल ठाकरे, जीवन कुर्मी, का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।श्रीमती साहू ने कहा छत्तीसगढ़ में रमन सरकार ने 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता को झुठा प्रलोभन देकर सत्ता में क़ाबिज़ रही। सभी किसानों को प्रति वर्ष तीनसौ रुपया बोनस व इक्कीस सौ रुपये समर्थन मूल्य देने के नाम ठगती रही तो कभी युवाओं को रोज़गार देने के नाम पर गुमराह करती रहीं,महिलाओं को कभी टिफ़िन बाँटकर तो कभी मोबाइल बाँट कर सत्ता हासिल करती रही। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता अब मुख् हटे वाली सरकार को पह्चान गई है और उसे उखाड़ फेंकी है श्रीमती साहू ने कहा भूपेश बघेल ने जो कहा सो किया अब छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की सरकार के साथ हैं। राज्य सरकार ने हर वर्ग के हित को लेकर योजनाएं बनायी व लागू की है। श्रीमती साहू ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश सरकार की साढ़े चार वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है सरकार के सुराजी गाँव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन् योजना, राजीव गांधी किसान भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री शुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लीनिक योजना, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना, स्वामी आत्मस्तनंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल योजना, वन अधिकार मान्यता पत्र, महात्मा गांधी रोज़गार गारंटी योजना, महात्मा गांधी रोज़गार रूरल इंडस्ट्रियल पार्क योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, हाफ बिजली बिल योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, कौसल्या मातृत्व योजना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ, छत्तीसगढ़ ओलंपिक, गोमूत्र ख़रीद योजना जैसे अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी। चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में 15 वर्ष के भाजपा बनाम पाँच वर्ष के भूपेश सरकार को जनता चुनकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार दोबारा बनाएगी।इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी श्याम सुंदर हटीले, सेक्टर प्रभारी रेवा राम साहू, दुर्दाशन साहू, होमलाल साहू, लीलश्वर पटेल, रामखिलावन वर्मा, कुंभलाल वर्मा, रामजी जोशी, ध्रुवराम वर्मा, चंपलाल कंवर, बहल सिंह, अन्तुरम सेन, आशाराम कन्वर, साँवली कंवर, ईश्वर ठाकरे, भारती ठाकरे, रामलाल कंवर, भूपेन्द्र साहू, टूममन साहू, राकेश चौधरी, पुराणिक ठाकरे, आदि उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.