जनपद अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को लगाई फटकार .....
जनपद में राशि आबंटन को लेकर गरमाया माहौल ....
छुरिया .. जनपद पंचायत में भाजपा जनपद अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के बीच केंद्र की15वें वित्त मद के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया बुधवार को जनपद पंचायत सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव एकांत चन्द्रकार जमकर नोकझोंक हो गई आपसी विवाद में अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को वित्तीय मामलों दखल देने पर सार्वजनिक रुप से कडी फटाकार लगाई ।इससे जनपद उपाध्यक्ष एकांत चन्द्राकर भडके एंव अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
सुत्रों मिली जानकारी अनुसार सामान्य सभा की बैठक में 15वें की राशि सभी सदस्य को आज वितरण कर देना चाहिए जो अध्यक्ष को नागवार गुजरी। इस बात दोनो के बीच कहा नोकझोंक होने लगी। इधर अध्यक्ष के दुव्यर्वहार को लेकर उपाध्यक्ष स्थानीय नेताओं जिला स्तर के भाजपा नेताओं को घटनाक्रम से अवगत कराया उपाध्यक्ष का कहना है उनके मान सम्मान को आघात पहुंचा है जिसके चलते स्थानीय विश्राम गृह में रात्रि तक मैराथन चलते रहा लेकिन इसका समाधान नही हो पाया है ,अध्यक्ष एंव उपाध्यक्ष के बीच लम्बे समय से विवाद होते आ रहा है , लेकिन जिला भाजपा संगठन विवादों को सुलझाने का प्रयास नही किया जाता चुकि विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा नेताओं में काफी तकरार दिखाई दे रहा है स्थानीय नेताओं ने जनपद उपाध्यक्ष को तीन दिन के अन्दर दोनो पक्षों को सुने पश्चात ही निराकरण करने का आश्वासन दिया है , चन्द्राकर निराकरण नही होने पर बडा कदम उठा सकते है नेताओं की समझाइश के बाद एकांत चन्द्राकर ने स्थानीय नेताओं को समाधान करने आश्वासन के बाद एकांत चन्द्राकर शांत हुए
जनपद अध्यक्ष ने दस जनपद सदस्यों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी ,
जिला भाजपा संगठन विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बाद भी विवादों में विराम लगाने में नाकाम साबित हो रही है राजनांदगांव जिला छोटा होने बाद भी जिला भाजपा संगठन नेताओं का मंडल दौरा नही होना नेताओं एंव कार्यकर्ता से संवाद नही होने के चलते ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है ,
जनपद अध्यक्ष के विवादों का फैसला दो पूर्व सांसद मधूसूदन यादव अभिषेक सिंह के द्वारा होगा ऐसा सूत्रो कहना है बताया जा रहा है इस विवाद का जल्दी पटापेक्ष नही किया गया तो भाजपा को खुज्जी विधानसभा में नुकसान उठाना पड सकता है
भाजपा के पास कोई ऐसा नेता नही जो सब को साथ लेकर चल सके हालकि संगठन के बडे बडे पद में बैठे नेता स्वयं ही गुटबाजी को हवा दे रहे है जबकि विधानसभा चुनाव मुहाने में बाद भी इससे सबक नही ले रहे है ....


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.