मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा जिला को 13 हजार 356 करोड़ की सौगात दी
कोरबा- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आज कोरबा प्रवास पर पहुंचे।मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, सांसद दीपक बैज उनके साथ थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल व विधायक मौजूद रहे। श्री बघेल ने कोरबा जिले को 13 हज़ार 356 करोड़ की सौगात दी । मुख्यमंत्री बघेल ने कोरबा जिले में 1320 मेगावाट की यूनिट का शिलान्यास किया साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले को ई-पुस्तकालय की सौगात दी। 3 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से बनाया गया है ई-लाइब्रेरी। ई-लाइब्रेरी के निर्माण से युवा अपना बेहतर भविष्य गढ़ेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले को 112 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि के 72 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि
कोरबा, ऊर्जा की राजधानी है। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने वर्ष 1957 में यहां बिजली प्लांट की शुरूआत की थी। उन्होंने जिलेवासियों को अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा कि तोड़ने फोड़ने का काम बीजेपी हमेशा से करते आई है कांग्रेस ने आज तक कभी भी तोड़ने फोड़ने का काम नही किया है। बोजेपी के पास दो मजबूत विंग हैं एक ईडी और और आई टी जो लगातार सक्रिय है लेकिन ईडी बूथ में जाकर वोट नही दिला सकती।
सी एन आई न्यूज कोरबा छत्तीसगढ़ से सुनील दास महंत की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.