जिला सिवनी मध्यप्रदेश समरसता यात्रा पहुंची मड़ाई से गणेशगंज हुआ भव्य स्वागत
सी एन आई न्यूज/ सिवनी लखनादौन जनपद पंचायत लखनादौन ग्राम पंचायत मड़ाई "सदा सत्य बोलिए" यह कहना सरल है किन्तु जब इसे व्यवहार में लाना होता हैं तो सत्य बोले की सीख देने वाले उपदेशक अगल बगल में झांकने लगते हैं तात्पर्य यह है कि स्तिथि पर उपदेश कुशल बहुतेरे जैसी हो जाती है लेकिन संत रविदास जी ने दूसरो को सत्य बोलने का कहा तो स्वयं सत्य बोला भी यही नहीं उन्होंने सत्य को अपने जीवन में उतारा भी संत रविदास के लिए सत्य जीभ का उच्चारण नहीं आत्मा का आचरण था।
25 जुलाई से शुरू हुई समरसता यात्रा/जनसंवाद कार्यक्रम शनिवार को ग्राम पंचायत मड़ाई से गणेशगंज पहुंचीं जिसमे मुख्य रूप से अखिलेश्वरानंद जी महाराज,प्रवीण मेश्राम,अजय मेश्राम,आशीष माना ठाकुर,लेखराम नागेश उपस्थित रहे
तो वही इस दौरान आसपास ग्रामपंचायत के सरपंच सचिव सहित समस्त स्कूल स्टॉप जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सागर जिले में 100 करोड़ की लागत से बन रहे संत शिरोमणि श्री रविदास जी का भव्य (स्मारक) मंदिर जिसका भूमि पूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से 12 अगस्त को संपन्न होगा।
उसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरोली के बैढन में पवित्र चरण पादुका की पुजन अर्चना कर संत शिरोमणि श्री रविदास जी के स्मारक निर्माण हेतू समरसता यात्रा के रथ को रवाना किया था जिसका शनिवार को ग्राम पंचायत मड़ाई से गणेशगंज में भव्य स्वागत किया गया। छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.