Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, July 12, 2023

कलेक्टर ने गौठानों के प्रदर्शन और गोबर खरीदी की ली समीक्षा बैठक "गोबर खरीदी में प्रदर्शन सुधारें, खराब स्थिति वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही करें"- कलेक्टर खराब प्रदर्शन पर पांडुका रोजगार सहायक को कारण बताओ जारी कहा गौठानों में काम करने वाले महिला समूहों को करें सशक्त

 कलेक्टर ने गौठानों के प्रदर्शन और गोबर खरीदी की ली समीक्षा बैठक



"गोबर खरीदी में प्रदर्शन सुधारें, खराब स्थिति वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही करें"- कलेक्टर


खराब प्रदर्शन पर पांडुका रोजगार सहायक को कारण बताओ जारी


कहा गौठानों में काम करने वाले महिला समूहों को करें सशक्त


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभागार में गोधन न्याय योजना व गौठानों में गोबर खरीदी से संबंधित सभी अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली। बैठक में गोबर खरीदी के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की और खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई व कार्यवाही के निर्देश दिए।


"गोबर खरीदी में प्रदर्शन सुधारें, खराब स्थिति वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही करें"- कलेक्टर

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने समीक्षा बैठक में जनपद, मनरेगा और कृषि विभाग के अधिकारियों पर गोबर खरीदी को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गोबर खरीदी में प्रदर्शन सुधारें, खराब स्थिति वाले अधिकारी-कर्मचारी पर कार्यवाही करें।आगे कहा कि जिले के सभी सक्रिय गोठानों में प्रतिदिन गोबर खरीदी करें और पोर्टल में रोजाना एंट्री करें। जिन गौठानों में प्रतिदिन 2 क्विंटल एवं पखवाड़े में 30 क्विंटल की गोबर खरीदी की जा रही हैं वहां प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं जिन गौठानों में प्रतिदिन 02 क्विंटल एवं पखवाड़े में 30 क्विंटल की गोबर खरीदी नहीं की जा रही हैं, वहां अत्यंत नाराजगी व्यक्त की गई एवं ऐसे गौठानों के सचिवों के विरूध्द समीक्षा कर कार्यवाही हेतु प्रस्ताव भेजने निर्देश दिये गये हैं।


खराब प्रदर्शन पर पांडुका रोजगार सहायक को कारण बताओ जारी

गोधन न्याय योजना के समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने गोबर खरीदी में खराब प्रदर्शन और एंट्री नही करने पर पांडुका के रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में नाराजगी व्यक्त कर ग्राम पंचायत के सचिव और संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के कार्यों की समीक्षा कर खराब प्रदर्शन वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्यवाही के करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखंड के सक्रिय गोठानों में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय की प्रगति की जानकारी ली और कहा कि गोठानों में वर्मी कंपोस्ट के उत्पादन व विक्रय में प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि फसलों के लिए वर्मी कंपोस्ट की उपयोगिता के बारे में किसानों को जानकारी दें। उन्हें वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें।


गौठानों में काम करने वाले महिला समूहों को करें सशक्त

कलेक्टर ने जिला पंचायत नोडल, जनपद सीईओ, पालिका सीएमओ एवं उपसंचालक कृषि को जिले के सभी गौठानों में काम करने वाले महिला समूह को और सशक्त बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गौठानों में उपलब्ध संसाधनों की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए गौठान समिति, पंचायत सचिव तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों से परस्पर समन्वय स्थापित कर कमियों को दूर करने और सभी सक्रिय गौठानों में औसतन लक्ष्य लेकर प्रतिदिन गोबर खरीदी करने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना है इसका प्राथमिकता के साथ क्रियान्वयन करें। गोठानों में गोबर खरीदी से पशुपालकों व किसानों की आय में वृद्धि हों।


समीक्षा बैठक में हुए अधिकारी-कर्मचारी शामिल

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत नोडल दिलीप कुर्रे, उप संचालक कृषि राजकुमार सोलंकी, सहायक परियोजना अधिकारी प्रकाश तारम, जनपद पंचायत सीईओ जे.एस. राजपूत, सतीश देशलहरा, पालिका सीएमओ कुलदीप झा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल आलोक शर्मा सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad