जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री फ़सल बीमा करने की समय सीमा मे वृद्धि करने रखी मांग
सड़क चिरचारी = राजनांदगाव।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति गीता घासी साहू ने माननीय ताम्रध्वज साहू जी,
कृषि मंत्री,छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर को पत्र प्रेषित किया। अध्यक्ष गीता साहू ने बताया कि
प्रधानमंत्री फसल बीमा करने की समय-सीमा में वृद्धि करने बाबत् किया गया है कि राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु अधिसूचना जारी की गई है। जिसके अंतर्गत किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत फसल बीमा करने के लिये 31 जुलाई 2023 तक निर्धारित किया गया है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाईन है। वर्तमान में सभी किसान खेती कार्य में लगे हुए हैं तथा समय-सीमा कम होने के कारण फसल बीमा से वंचित हो सकते हैं।
अतः मेरा अनुरोध है कि किसानों की समस्या पर विचार करते हुए तय समय-सीमा में वृद्धि करने का कष्ट करेंगे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.