प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी मे आयोजित
प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र किसानो के लिए खुशहाली का केंद्र : गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 27 जुलाई 2023 को सीकर ,राजस्थान से किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त की राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण किया गया। जिसका जीवंत प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी में किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, विशिष्ट अतिथि कोमल सिंह राजपूत भाजपा नेता,दादू राम सोनकर, श्री मती मधु सुकृत साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव , ईजी. राजेंद्र कुमार स्वर्णकार वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र राजनांदगांव,वैज्ञानिक श्री मती गुंजन झा,श्री मती अंजली घृत लहरे,अतुल डांगे,जितेंद्र मेश्राम कार्यक्रम सहायक ,आनंद साहू के उपस्थिति में हुआ।
*सह कृषक संगोष्ठी व प्रशिक्षण**
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख राजेंद्र कुमार स्वर्णकार ने मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू को साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया,तथा अन्य अतिथियों का भी शाल, श्री फल से स्वागत सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू ने कार्यक्रम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की योजना के तहत 8.5 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को 14 वी किस्त डी बी डी के माध्यम से हस्तांतरण किया। जिससे किसानों के चेहरों में खुशी झलकने लगी ।देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र का शुभारंभ किया। जिससे किसानों के चेहरों में दुगुनी खुशी झलकने लगी। श्रीमती गीता घासी साहू ने सभी किसान भाइयों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
श्री मती गीता घासी साहू साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में लगातार 9 वर्षों से कार्य करते आ रहे हैं। वह दृढ़ संकल्पित है कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार किसान हित में फैसला लेते आ रहे हैं, वह किसानों की आय को सुधार करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष छह रुपया दे रहे हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे है। रासायनिक खाद में सब्सिडी देकर किसानों को प्रति एकड़ लगभग 10 से 12000 रुपए देकर भारी राहत पहुंचा रहे हैं। कृषि यंत्रों में सब्सिडी देकर किसानों को लाभान्वित कर रहे हैं। धान खरीदी में 51000 करोड़ रुपए दिए तथा केंद्रीय पूल में 92 लाख मेट्रिक टन चावल लिया गया। 2014 में जब से केंद्र में मोदी की सरकार आई है तब से 2023 तक न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50% से अधिक वृद्धि हुआ सौर उजाला योजना द्वारा लाखों किसानों को सोलर पंप दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल लगातार किसानों के साथ छल करने का काम कर रहे हैं। अमानक वर्मी कंपोस्ट की बाध्यता को समाप्त किया जाए, 2 रुपए किलो गोबर किसानों से खरीद कर उसी को 10 रुपए किलो में जबरदस्ती किसानों को दिया जा रहा है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। अभी मानसून सत्र विधानसभा में सौरभ सिंह विधायक द्वारा गोबर खरीदी के प्रश्न पूछे जिनका जवाब कृषि मंत्री नहीं दे पाए। कांग्रेस सरकार द्वारा 229 करोड़ का गोबर घोटाला उजागर हुआ है। कृषि यंत्रों, प्रधानमंत्री ट्रैक्टर खरीद योजना जिसमें चार लाख तक का छूट मिलता है, जिसका लाभ प्रदेश के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। तकनीकी त्रुटि बता कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से छत्तीसगढ़ के किसानों को वचित किया जा रहा है। आज 27 जुलाई को पूरे भारत देश में 125000 किसान समृद्धि केंद्र का शुभारंभ किया । जिससे किसान समृद्धि केंद्र में किसानों को खेती से संबंधित पूरी जानकारी एक साथ एक जगह पर मिल पाएगी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि से संबंधित समस्याओं का निदान होगा तथा केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी यहां मिल जाएगी।
कोमल सिंह राजपूत वरिष्ठ भाजपा नेता, श्री मती मधुसूकृत साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेंद्र कुमार स्वर्णकार एवं अन्य ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.