पैरामिलिट्री फोर्स में कबीरधाम पुलिस के द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी के 14 युवक एवं 02 युवती कुल 16 प्रशिक्षणरत युवक यूतियों का हुआ चयन।
पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एवं उप. पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिया गया चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं।
कबीरधाम पुलिस द्वारा पुराना पुलिस लाइन में संचालित निशुल्क कोचिंग क्लास फोर्स एकेडमी में प्रशिक्षणरत 14 युवक एवं 02 युवतियों का चयन पैरामिलिट्री फोर्स में हुआ है। उक्त युवक यूतियों के उत्साह वर्धन करते हेतु कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्गदर्शन में उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के द्वारा देश की शान तिरंगा ध्वज प्रदान कर चयनित अभ्यर्थियों को देश के लिए कुछ बेहतर करने हेतु उत्सवर्धन किया गया।
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित SSC-GD 2023 में लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल टेस्ट उत्तीर्ण होने के पश्चात इनका अंतिम रूप से चयन हुआ है, अब चयनित युवा अर्धसैनिक बल बी.एस.एफ., आई.टी.बी.पी., सी.आर.पी.एफ., और एस.एस.बी. में अपनी सेवाएं देंगे। चयनित अभ्यर्थियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। बचपन से फौज में शामिल होने का सपना देखने वाले इन युवाओं ने कहा कि उनके लिए यह गर्व की बात है। कि वो अब देश की सीमाओं की रक्षा कर पाएंगें।
*CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.