दिनांक 23/08/23
मोहला पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्यवाही
आरोपी को 20 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया, जिला मोहला-मानपुर-अं.चौकी, रत्ना सिंह (भापुसे) श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, मानपुर श्री पुपलेश कुमार, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय, श्री अर्जुन कुर्रे के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब परिवहन एवं बेचने वाले के विरूद्ध धरपकड़ विशेष अभियान के कड़ी मे थाना प्रभारी कपिल देव चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार थाना मोहला क्षेत्र में पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 22/08/23 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रघुवीर घावड़े अपने घर परछी में अवैध रूप से शराब रखकर, अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पहुचकर आरोपी रघुवीर घावड़े का घर परछी पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें एक सफेद रंग के 02 जेरीकेन 10 लीटर क्षमता वाले जिसमें 10-10 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर हाथ भठ्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब मिला। आरोपी को उक्त शराब रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया। जिन्होने किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नही होना लिखित में प्रस्तुत किया है। आरोपी रघुवीर घावड़े का कृत्य पाये जाने से थाना मोहलl के अपराध क्रमांक 116/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया । उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु पुलिस.अनु.अधि. शरद कुमार जयसवाल, आर. राकेश कुजाम, आर.गजेन्द्र देवांगन का सराहनीय योगदान रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.