रिपोर्टर आलोक सक्सेना
ग्वालियर मध्यप्रदेश
युवा कांग्रेस का प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के युवा कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह द्वारा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र बहोड़ापुर चौराहे से पदयात्रा निकाली गई जो विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में समाप्त हुई।
युवा कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह ने बीजेपी सरकार और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में टांसफार्मर खुले पड़े हैं, कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, साथ ही ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की बात कही जा रही है,इस योजना के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, साथ ही ग्वालियर विधानसभा के अलावा पूरे ग्वालियर में जनता बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं, इसके बावजूद भी ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर क्षेत्र की जनता को आश्वासन देने का कार्य कर रहे हैं, धरातल पर देखा जाए तो स्थिति शून्य दिखाई दे रही है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.