जिला सिवनी मध्यप्रदेश
सी एन आई न्यूज /सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत ऐरमा ग्राम में अज्ञात कारणों से रात्रि के समय एक वृद्ध को हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के ऐरमा ग्राम दीनानाथ नामक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ भोजन किया और सो गया। रात लगभग 10 बजे दीनानाथ के बेटे ने चिल्लाने की आवाज सुनी।बेटे ने बाहर जाकर देखा तो दीनानाथ लहूलुहान पड़ा हुआ था। बेटे के चिल्लाने पर परिजन एवं पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कि मृतक के सीने सिर एवं पेंट के दाहिने और धारदार हथियार के गंभीर निशाना थे। शरीर से खून बह रहा था। शरीर के अन्य स्थानों पर भी घाव के निशान थे। दीनानाथ को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऐरमा के मट्ट मोला निवासी दीनाराम पिता भोज लाल इनवाती 60 को रविवार रात्रि के समय धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। *छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.