सिमगा एसडीएम ने ली आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु बैठक ली।
लोकेशन/सिमगा
रिपोर्टर/ओंकार प्रसाद साहू
आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही बरतने वाले व्हीएलई की आईडी निरस्त की है। आज सिमगा जनपद पंचायत के सभाकक्ष में एसडीएम अमित कुमार गुप्ता द्वारा व्हीएलई की बैठक आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में मैराथन बैठक ली गई। बैठक में आगामी तीन दिवस में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु मेगा ड्राईव चलाकर छुटे हुए लोगों के अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये दिशा निर्देश दिये, साथ ही साथ जो भी व्हीएलई अनुपस्थित रहे एवं कार्यो में लापरवाही बरतने पर उनकी आईडी समाप्त करने हेतु प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया, जाकर उनको पृथक करने की बात कहीं इस बैठक में विशेष रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित दुबे, विनय मिश्रा, अंकित सिंह, बीएमओ पारस पटले, सीएमओ यशवंत वर्मा उपस्थित थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.