Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, August 11, 2023

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन हथकरघा भवन का निरीक्षण "गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें"- कलेक्टर

 कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन हथकरघा भवन का निरीक्षण



"गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें"- कलेक्टर


खैरागढ़, 10 अगस्त 2023/ कलेक्टर गोपाल वर्मा ने छुईखदान में निर्माणाधीन हथकरघा भवन का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और सम्बन्धित ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।


"गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें"- कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। भवन निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नही की जाएगी। निर्माणाधीन भवन में आवश्यकतानुरूप कार्य की प्रगति न होने पर नाराजगी जाहिर की। निर्माण कार्य को विशेष ध्यान में रखते हुए बरसात के दिनों में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ कर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। जिले के निर्मित अन्य भवनों में गोबर पुट्टी व पेंट का उपयोग करते हुए शासन से प्राप्त निर्देशानुसार रंगरोगन करने निर्देश दिए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेणुका रात्रे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बी. एस. कंडा, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, अमरदीप अंचल, डॉ. मक़सूद, संजय देवांगन सहित लोक निर्माण के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad