*जिला सिवनी मध्यप्रदेश* *_विद्यालय में फैली गंदगी, जबाबदार कौन, प्राचार्य ने कहा उच्च अधिकारी हमारी बात सुनते नहीं हैं।_*
*सी एन आई न्यूज/ सिवनी लखनादौन हम आपको बता दें कि जिला सिवनी के अंतर्गत आनेवाले ब्लॉक लखनादौन के शासकीय हाई स्कूल बीबी के छात्र-छात्राओं के शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है,जब हमने स्कूल में पढ़ रहे छात्र छात्राओं से पूछा तो उन्होंने कहा की शौचालय में गंदगी होने से हमें भी परेशानी होती है,उसके जब हमने स्कूल के प्राचार्य नीरज नेमा से शौचालय में फैली गंदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने हमें बताया कि हमारे स्कूल में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शौचालय में गंदगी बनी हुई है, उन्होंने यह भी कहा कि उच्च अधिकारियों को कई बार आवेदन एवं मौखिक जानकारी देता हूं परन्तु आज तक हमारी समस्या का हल नहीं हुआ है, एवं प्राचार्य ने कहा कि आपके चैनल के माध्यम से हमारी बात उच्च अधिकारी सुने तो जरूर ही हमारे विद्यालय में साफ स्वच्छता बनी रहेंगी। *जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.