मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिमगा द्वारा सार्वजनिक शौचालय एवं गोबर खरीदी से शेग्रीगेशन शेड के संबंध में सचिवों की बैठक ली।
लोकेशन/ सिमगा
रिपोर्टर / ओंकार प्रसाद साहू
*सिमगा* आज जनपद पंचायत सिमगा के सभाकक्ष में अमित दुबे अमित दुबे और मुरलीकांत यदु जिला समन्वयक एसबीएम ने ग्राम पंचायत के सचिवों की मैराथन बैठक ली। बैठक में ग्राम पंचायतों में निमार्णाधीन सार्वजनिक शौचालयों को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, यदि एक सप्ताह के भीतर शौचालय पूर्ण नहीं होने पर सरपंच सचिव को नोटिस जारी किया जावेगा। उसके साथ ही साथ ग्राम पंचायतों में सेग्रीगेशन शेड सोखता गड्ढा, सार्वजनिक नालियों एवं स्वच्छता कार्यक्रम हेतु ई-रिक्शा तथा वर्मी टैंक एवं नाडेप टैंक की जीओटेग कर ग्रुप में भेजने हेतु समस्त रोजगार सहायकों को निर्देशित किया एवं ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास निर्माण को शीघ्र ही पूर्ण कराने तथा रोका छेका कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य के राज्य मार्ग में विचरने वाले या बैठने वाले पशुओं को हटाने की जिम्मेदारी सचिवों को जिम्मेदारी दिया गया। उपरोक्त के अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिमगा अमित दुबे द्वारा ग्राम पंचायत के गौठानों अनिवार्य रूप से प्रति पखवाड़ा तीस क्विंटल गोबर खरीदी कर पोर्टल में एण्ट्री करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा इस शुक्रवार से रविवार 25.08.2023 से 27.08.2023 को पंचायतों में छुटे हुए परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु मेगा शिविर आयोजित कर ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य कार्यक्रर्ता, आंगनबाड़ी कार्यक्रता एव मितानिनों का सहयोग लेने हेतु निर्देशित किया गया। तथा ग्राम पंचायतों में जन्म-मृत्यु पंजीयन की जानकारी प्रत्येक माह के 05 तारीख को जनपद पंचायत सिमगा में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में समस्त उपस्थित कर्मचारियों को संकल्प दिलाया गया कि अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के 18 वर्ष के उम्र के मतदातओं को विधानसभा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं ग्राम पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं को आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में एस.आर. गेण्ड्रे विकास विस्तार अधिकारी, अमित वैद्य प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी, लव डोंगरे एसडीओ आरईएस, करारोपण अधिकारी हरिशचंद्र साहू, पी.के. राय, दुर्गेश साहू, युगल वर्मा, सालिकराम वर्मा एवं समस्त तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
इसी तारतम्य में सीईओ अमित दुबे ने इंजिनियरों की बैठक ली, बैठक में निर्देशित किया गया कि शौचालय एवं एसबीएम के कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने की बात कही गई


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.