राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर
कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मिला
पिथौरा _राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी फोरम के प्रतिनिधि मंडल अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात किया। एन एस यू आई के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमित शर्मा जी मिलवाया। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव डॉ विष्णु शर्मा, रामकुमार वर्मा, बिहारी लाल शर्मा कामता प्रसाद सिन्हा, एम आर सावंत,तुलेंद्र सागर , ममता अहार,व अन्य शिक्षक अवार्डी शामिल थे। शिक्षक फोरम के प्रदेश सचिव श्री शर्मा ने बैज जी को अपने दो सूत्रीय मांग के बारे में बताता कि आउट ऑफ टर्न प्रमोशन व राज्यपाल व राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष करने के संबंध में बताया । जिस पर बैज ने मांग को जायज बताते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर व उनसे मौखिक मिलकर बात करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री माननीय रविन्द्र चौबे जी निवास में जाकर उनके निज सचिव को मांग के बारे में बताया गया। जिसे उन्होंने शिक्षा सचिव व प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर भिजवाने की बात कही गयी। इसी बीच प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला जी से प्रतिनिधि मंडल मिलकर उन्हें अपने मांगों के संबंध में बताता गया और कहा गया कि यदि अवार्डी शिक्षकों की दोनों मांग पूरी होती है तो सरकार को कोई आर्थिक भार नही पड़ेगा। क़्योंकि सभी अवार्डी उस वेतनमान से आगे निकल चुके हैं। अवार्डी को केवल पद मिलेगा। जिस पर आलोक शुक्ला जी ने फ़ाइल बढ़ाने की बात कहते हुए मंत्रालय में मिलने की बात कही गयी है। छत्तीसगढ़ शिक्षक फोरम के प्रांताध्यक्ष अशोक गिरी गोस्वामी के साथ शिक्षक फोरम महासमुंद के जिलाध्यक्ष छबिराम पटेल, कोषाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा,संतोष साहू, एतराम साहू,नरेश नायक,रामकुमार साहू,हेमंत खुटे,रमेशकुमार प्रजापति,लेखराम साहू एवम भोजराज प्रधान ने स्कूल शिक्षा विभाग से उपरोक्त दो मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर आदेश जारी करने की मांग की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.