प्रत्येक बूथ को मजबूत करने बीएलए को मिली प्रशिक्षण
▶️मोहला- आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर लगातार जोर लगा रही है। चुनावी वर्ष होने के कारण मोहला-मानपुर विधानसभा में बूथ लेवल एजेंट को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 237 बूथ के बीएलए शामिल हुए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने बताया की बूथ तथा निर्वाचन कार्यों से जुड़े सभी जरूरी कार्यों को कैसे करना है। मुख्य रूप से 18 वर्ष से ऊपर युवा तथा गांव में ब्याह कर नए आए है उनका नाम जोड़ना है साथ ही मृत व्यक्तियों का नाम कटाने का कार्य करना है।
▶️ बीएलए को प्रशिक्षण देने आए गोपी रंजन वैष्णव ने बूथ प्रबंधन पर विशेष जानकारी दिया तथा निर्वाचन नियमावली के संबंध में सबको अवगत कराया उन्होंने उपस्थित बीएलए से बूथ पर पूर्व जानकारी तथा अनुभव को भी वन टू वन जानना चाहा जिस पर सबने अच्छा प्रतिक्रिया दिया। चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग द्वारा दावा आपत्ति, डाक मत पत्र तथा निर्वाचन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी दिया।
▶️ बीएलए प्रशिक्षण में महामंत्री द्व्य राजेंद्र जुरेशिया, संजय जैन सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड, अनिल मानिकपुरी, नोहरु कुमेटी, लच्छू साबले, घसीया नाग, जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी, सुजान पुरामे, अभिमन्यु मंडावी, मीना मांझी, गमिता लोनहारे, सूरजीत ठाकुर, कुमार कोरेटी, जवाहर बोगा, अब्दुल खालिक खान, राजेंद्र चक्रधारी, अवध चुरेंद्र, अजय राजपूत सहित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.