स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर ट्री गार्ड से सुरक्षा किया
चारामा कांकेर - ग्राम रतेसरा के माध्यामिक विद्यालय के स्कूली बच्चों ने बाजार स्थल पर शिक्षकों के साथ बरगद पौधारोपण कर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया । शासकीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि बच्चो का यह परिकल्पना हैं कि यह बरगद पौधा बड़ा होकर पेड़ बनेगा जो कि बाजार स्थल पर भविष्य में सभी को छाया प्रदान करेगा साथ ही विभिन्न चिड़ियों एवं जंतुओं का भी आश्रय बनेगा। स्कूली बच्चों ने पिछले बारिश में भी पौधा लगाया था जो संरक्षण से आज बड़ा हो गया है। हमारे स्कूल में बच्चों के जन्मदिन अवसर पर पौधा भेंट करने का परंपरा बनाए है जिसे बच्चे अपने घर और स्कूल में लगाते हैं। बच्चों को प्रकृति प्रेमी का भी शिक्षा दिया जाता है । पेड़ के तनों को कटिंग कर पॉलिथीन में नया पौधा तैयार करते हैं एवं उचित स्थान पर रोपाई करते हैं। शिक्षक एवं बच्चों द्वारा जन्मदिन, गृह प्रवेश में पौधा भेंट, मृत्यु उपरांत स्मृति शेष के लिए पौधा लगाने का परंपरा शुरू कर रहे हैं । ग्राम के चौक चौराहों एवं घर के सामने फूलदार एवं सौन्दर्य पौधों के रोपाई करने का संकल्प भी किया गया।जिसमे प्रधानपाठक सीताराम सलाम, रामेश्वरी तारम, धर्मेन्द्र कुमार साहू, होमन ठाकुर, हेमंत नेताम, राहुल नेताम शामिल रहा ।
सीएनआई न्यूज कांकेर से हेमन्त कुमार साहू की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.