विधायक ने फुलकोड़ो (बोगापारा) में किया सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन
ग्रामीणों की मांग पर नवीन राशन दुकान संचालन के लिए मांगा अभिमत
मोहला मानपुर- गत दिवस विधायक इंद्रशाह मंडावी संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलकोड़ो (बोगापारा) में 3.50 लाख की लागत से बनने वाली सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। क्षेत्र के जनपद सदस्य तथा जनपद अध्यक्ष मानपुर दिनेश शाह मंडावी ने ग्रामीणों की मांग पर जनपद विकास निधि से 3 लाख 50 हजार रुपए का स्वीकृति प्रदान किया था जिसका विधिवत भूमिपूजन किया गया। विधायक ने भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों से गंवई बइठका के माध्यम से चर्चा किया एवं शासन के योजनाओं के विषय में पूछ परख किया।
ग्रामीणों ने नवीन राशन दुकान का किया मांग
गंवई बइठका के दौरान फुलकोड़ो (बोगापारा) के ग्रामीण खासकर महिलाओं ने एक स्वर में गांव में अलग राशन दुकान का मांग किया। ग्रामीण सर्वेश उसारे ने बताया की राशन दुकान का संचालन चोरिया पारा फुलकोड़ो में होता है जहां राशन हेतु जाने पर 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जिससे राशन के दाम से अधिक आवागमन में भुगतान करना पड़ता है साथ ही धूप तथा बरसात में खासकर महिलाओं को अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए बोगापारा में अलग राशन दुकान होने से ग्रामीणों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। विधायक ने समस्या को सुनते ही तुरंत नवीन राशन दुकान के लिए प्रक्रिया के तहत राशन दुकान खुलवाने का आश्वासन दिया। विधायक ने बताया की वे पूर्व में ही बोगापारा में नवीन राशन दुकान के हेतु अधिकारियों को बोल चुके है जो प्रक्रियाधीन है। जनपद अध्यक्ष दिनेश शाह मंडावी ने बइठका में ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दिया एवं लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से निर्माण सभापति अभिमन्यु मंडावी, चाणक्य मेरिया, सरपंच पिलेश्वरी उसारे, सरपंच प्रतिनिधि राकेश ऊसारे, उपसरपंच अशोक उसारे, वार्ड पंच भुवन भुआर्या, कोदूराम अमिला, दुलचंद बढ़ाई, रुखमण दास चंदेल, सुकदेव उसारे, घसीया राम ऊसारे, राजाराम सोरी, अरुण बोगा, पुनुराम कचलाम, नवल सिंह भैंसारे, जीतेश चौड़िया, गौतम तुलावी, रोमन हिडको, चिंतेश्वर अमिला, लोकेश चौड़ीया, मदन भूआर्य, उदेराम भंडारी, वासुदेव रावटे, श्वेता उसारे सहित ग्रामीण महिला उपस्थित थे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.