महासमुंद जिला खेल अधिकारी अंजली बरमाल के निर्देशन पर पिथौरा में जिला स्तरीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता संपन्न।
पिथौरा के शहीद भगत सिंह खेल मैदान पर आज जिला स्तरीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें महासमुंद जिले के खेल अधिकारी अंजली बरमाल के निर्देशन पर इस आयोजन के खेल प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर एवं राजेश साहू के द्वारा संपन्न कराया गया इस आयोजन में महासमुंद जिले के 5 ब्लॉक महासमुंद बसना सरायपाली बागबाहरा पिथौरा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जो 14,17और 19 वर्ष के बालक बालिकाओं ने भाग लिया।अब यह खिलाड़ी चयन होकर महासमुंद का प्रतिनिधित्व करेंगे और 8 अगस्त को गरियाबंद जिले में होने वाले संभाग स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।बालक वर्ग के खिलाड़ियों का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है पर बालिकाओं का प्रदर्शन संतोषप्रद नहीं रहा और उन्हें और अधिक अभ्यास की आवश्यकता है कई छात्राओं ने कहा है कि बिना अभ्यास किए मैदान में उतरे हैं। आने वाले समय में लगातार अभ्यास की आवश्यकता है।इस आयोजन को संपन्न कराने में खेल प्रभारी राजेश साहू के अलावा नारायण गभेल रेशम पटेल गौरी शंकर पटेल योगेश सोनवानी सरजू भोई खाम सिंह दीवान आदि कासहयोग रहा है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.