Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, August 8, 2023

राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों की बैठक संपन्न

 राज्यपाल एवं राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों की बैठक संपन्न


     MOHLA _       राज्यपाल एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षकों की दो सूत्रीय मांगों को लेकर बैठक शंकर नगर रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत श्रीमती अनिता धनेश्वर के द्वारा माँ वीणा वादिनी की वंदना व सामूहिक राज्यगीत के साथ प्रारम्भ किया गया। सभी अवार्डी अपना परिचय देते गए जिससे पूरे प्रदेश भर से आये अवार्डी शिक्षकों ने एक दूसरे से परिचित हुए। कार्यक्रम की संचालन राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी फोरम के प्रदेश सचिव विष्णु शर्मा ने किया। उन्होंने फोरम के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि हमारा फोरम राष्ट्रहित, समाज हित, छात्र हित के साथ शिक्षकों के हित के लिये कार्य करने को बनी है। हम अपने कार्यों से अपने विभाग की विशिष्टता को कैसे सामने लाएं ,ये विचारणीय तथ्य है। श्री शर्मा ने आगे बताया कि राज्यपाल व राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित दो सूत्रीय मांग है । जिसमें पुरस्कृत शिक्षकों को आउट ऑफ टर्न (पारी बाहर) पदोन्नति प्रदान किया जावे एवम सेवानिवृत्ति में पुरस्कृत शिक्षकों को तीन वर्ष की बढ़ोतरी किया जावे। इन दोनों मांगों पर राज्य शासन को आर्थिक बोझ नही पड़ेगा। बैठक उपरांत 9 अगस्त को ही माननीय शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में दो सूत्रीय मांगों के बारे में बताया गया व संघ की लेटर पेड में ज्ञापन भी सौंपा गया। जिस पर मंत्री जी ने मंत्रालय में आकर चर्चा करने की बात कही। फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जायसवाल ने फोरम के बायलॉज व फ़र्म एंड सोसायटी की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि पदाधिकारियों की कार्यकाल 3 वर्ष की होती है, साथ ही फ़र्म सोसायटी में प्रति वर्ष सदस्यों की जानकारी व g रखते हुए अपनी दो सूत्रीय मांगों पर आगामी दिनों में फोकस किया जाएगा। जिसके लिए मंत्रियों सहित अधिकारियों से मिलकर अपनी मांगों को उन तक पहुंचाए  जाएगा। सदस्यता के बारे में बताया कि साधरण सदस्य, आजीवन सदस्य व सरंक्षक सदस्य होते हैं, जिसकी शुल्क निर्धारित है। बैठक में प्रमुख रूप से अपने अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद सदस्यों से माननीय मुख्यमंत्री के नाम राज्यपाल व रास्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षकों  की दो सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए पत्र लिखने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से महामंत्री डॉ मुन्ना लाल देवदास, कोषाध्यक्ष हितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा, छबिराम पटेल, टीकाराम सारथी, बोधिराम, चुन्नी लाल शर्मा, श्रीमती अनिता धनेश्वर ,निगार अंजुम खान, सईद कुरेशी, बसंत यादव, श्रीमती शीला सोनी, सर्वेश सोनी, राकेश टंडन, रामकुमार वर्मा, पुष्पा मैडम,सुनीता गोस्वामी,धनेश सिन्हा, चूड़ामणि, श्रीमती प्रतिभा यादव, डॉ श्रीमती नीलांजना जैन, नेम सिंह साहू ,कामता प्रसाद सिंहा, भागचंद चतुर्वेदी, मेहतर लाल देवांगन, जानती लाल कुर्रे, घनश्याम सिंह साहू, हेमराज साहू ,गोवर्धन सिंह, गौतम कुमार शर्मा, सीमांचल त्रिपाठी, तुलेंद्र सागर, कुंज किशोर, मोहनलाल कौशिक, भेज राम वर्मा, भागवत प्रसाद चंद्राकर, श्रीमती उर्मिला श्रवण, कमल किशोर ताम्रकार, प्रदीप कुमार साहू,संतोष साहू,नरेश नायक,हेमंत खुटे एवं अन्य अवार्डी उपस्थित थे। बैठक समाप्ति पर आभार प्रदर्शन डॉक्टर मुन्नदास देवदास ने किया।यह जाकारी छत्तीसगढ़ राज्यपाल एवम राष्ट्रपति फोरम के महासमुंद जिलाध्यक्ष छबिराम पटेल ने दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad