राजनांदगांव
सोमनी समीप ग्राम ईरा में दिनांक 6 सितंबर को हैप्पी क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में कान्हा जन्मोत्सव मनाया गया यह कार्यक्रम हैप्पी क्लब द्वारा लगातार ग्यारह वर्षों से मनाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृह एवं कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन थे, एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र मुदलियार अध्यक्ष राज्य युवा आयोग द्वारा किया गया, सर्वप्रथम मंत्री महोदय एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा श्रीकृष्ण भगवान की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात हैप्पी क्लब द्वारा मंत्री महोदय का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा माननीय मंत्री महोदय को गांव की समस्याओं एवं लगातार दो महीने से अघोषित बिजली कटौती से अवगत कराया और उन्हें पूरा करने की मांग रखी, माननीय मंत्री महोदय द्वारा ग्रामीणों की मांग शीतला माता भवन निर्माण,सीसी रोड एवं मंदिर जीर्णोद्धार को पूरा करने की घोषणा की इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हर्ष साहू समाज सेवी, किरण टेकुराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत ईरा,रविना लेखू टंडन सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा,मोरध्वज साहू सरपंच ग्राम पंचायत धीरी, नवीन जैन समाज सेवी, ललित कुमरे अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति,मीडिया प्रभारी सुखदेव साहू ललित साहू उपस्थित रहे रात्रि में लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम धरती के सिंगार की प्रस्तुति रही सब अतिथिगणों एवं समस्त ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित की गई ।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.