जिला सिवनी मध्यप्रदेश
शासकीय पशु औषधालय में लगा रहता है ताला, डाक्टरों की मर्जी से खुलता है अस्पताल
सी. एन. आई. न्यूज सिवनी
हम आपको बता दें कि जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक की ग्राम पंचायत एवं ग्राम धनककडी के पशु औषधालय में हमेशा ताला लगा रहता है, ग्रामवासियों ने हमें बताया कि साल साल भर पशु औषधालय नहीं खुलता जिसके कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पशु औषधालय के सामने लगी घांस को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाकई में कई दिनों से पशु औषधालय नहीं खुलता है और ना ही पशु औषधालय के डाक्टर अस्पताल आते हैं,जब हमने पशु-चिकित्सा विकास खंड अधिकारी से बात कि तो उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन पशु औषधालय खुलना चाहिए,अगर पशु औषधालय के डाक्टर अस्पताल नही जाते तो हम अपने उच्च विभाग को सूचित कर लापरवाह डाक्टर के विरुद्ध उचित कार्यवाही करेंगे
*जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.