खैरागढ़-65 फीट के पंडाल में विराजेंगे खैरागढ़ के राजा, शिव के आदियोगी स्वरूप के होंगे दर्शन
खैरागढ़. फतेह मैदान में बिराजने वाले खैरागढ़ के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा इस बार आदियोगी स्वरूप पंडाल में बिराजेंगे। शहर में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू हो गई है। शहर के फतेह मैदान मे विराजने वाले खैरागढ़ के राजा के नाम से प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा के लिए इस बार भी समिति द्वारा भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप का पंडाल निर्माण किया जा रहा है।
अदियोगी स्वरूप पंडाल में इस बार 12 फीट ऊंची गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए समिति द्वारा भव्य तैयारियाँ जारी है। फतेह मैदान के मुख्य द्वार पर विराजने वाले खैरागढ़ के राजा के लिए पंडाल का काम स्थानीय कलाकार ही कर रहे हैं। मंगलवार को बाजे-गाजे के साथ शहर सहित इलाके में गणेश प्रतिमाआें की स्थापना का क्रम सुबह से शुरू होगा।
स्थानीय स्तर पर तैयार हो चुकी प्रतिमाएं: गणेशोत्सव के लिए स्थानीय स्तर पर बरेठपारा में ही हजाराें गणेश प्रतिमाएँ आकार ले चुकी हैं। शहर समेत पूरे इलाके में खैरागढ़ के मूर्तिकाराें द्वारा बनाई गई प्रतिमाएं ही विराजित की जाती हैं। शहर में बनाई गई प्रतिमाएं बिलासपुर, रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग सहित कवर्धा तक जाती हैं। प्रतिबंध नहीं होने के चलते प्रतिमाआें का निर्माण किया गया है।
गणेशोत्सव को लेकर शहर में उत्साह: संगीत नगरी में स्थल सजावट बना रहे आकर्षक
65 फीट के पंडाल में विराजेंगे खैरागढ़ के राजा, शिव के आदियोगी स्वरूप के होंगे दर्शन
अंतिम रूप दिया जा रहा
फतेह मैदान मे बिराजने वाले खैरागढ़ के राजा का दर्शन करने पहुँचने वालों को इस बार वहाँ गणेश पंडाल की जगह भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप के दर्शन होंगे । तमिलनाडू के कोयंबटुर में बनाए गए भगवान शिव के आदि योगी स्वरूप के आकार के पंडाल को यहां अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के ओमकार यादव,आयास सिंह ,सोमेश लहरे, शैलेन्द्र मिश्रा, हर्षित सिंह, राजा राजपूत,पीयूष पटेल, रानु शर्मा,सूर्य प्रताप,सुमित जैन, शुभम ठाकुर, ऋषभ सिंह, ने बताया कि आदि योगी स्वरूप के 65 फीट से अधिक ऊंचे और 55 फीट चौडे़ आकार का भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। माह भर से चल रही इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.