Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, September 5, 2023

शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने 8 शिक्षकों को किया सम्मानित गुरु सबसे बड़ा होता है, उसका स्थान कोई नही ले सकता- कलेक्टर कलेक्टर ने सभा को निष्पक्ष मतदान हेतु स्लोगन और शपथ के द्वारा किया जागरूक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल देकर किया सम्मानित

 शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने 8 शिक्षकों को किया सम्मानित



गुरु सबसे बड़ा होता है, उसका स्थान कोई नही ले सकता- कलेक्टर


कलेक्टर ने सभा को निष्पक्ष मतदान हेतु स्लोगन और शपथ के द्वारा किया जागरूक


सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल देकर किया सम्मानित


खैरागढ़, 05 सितम्बर 2023/ शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला के सेवानिवृत शिक्षको एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान  सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल भेंट किया गया।


*गुरु सबसे बड़ा होता है, उसका स्थान कोई नही ले सकता- कलेक्टर*

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि जीवन मे गुरु सबसे बड़ा होता है, उसका स्थान कोई नही ले सकता। आगे कहा कि मैं जब भी मिलता हूँ, अपने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद जरूर लेता हूँ। इस अवसर जिले के सेवानिवृत 8 शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अपने हाथों से सम्मान में कर्मचारियों को पीपीओ/जीपीओ पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में निष्पक्ष मतदान हेतु स्लोगन और शपथ  दिलाकर लोगो को जागरूक किया गया।


*शिक्षक दिवस पर इनका हुआ सम्मान*

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस में जिले के सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया- इनमें सर्वश्री दिलीप कुमार वर्मा, धनऊ राम साहू, अंजोर दास सायतोड़े, ठाकुर राम वर्मा, मदन मोहन कौशिक, नारायण दास वैष्णव, चन्द्रकिशोर कामड़े, शिवरेखा साह और दिव्यप्रभा मंडावी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आदि सम्मीलित हुए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डी एस राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के व्ही राव, जिला कोषालय अधिकारी गिरीश देवांगन, नीलम राजपूत, रमेंद्र डडसेना, डॉ मकसूद, सुजीत चौहान एवं शिक्षा विभाग और जिला कोषालय के अन्य अधिकारी और सम्मानित होने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग उपस्थित हुए।



सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad