Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 23, 2023

आयुष्मान मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं की जानकारी

 आयुष्मान मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं की जानकारी



प्रदीप राय (हरि) की रिपोर्ट 


         जिले में सभी 65 आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में आयुष्मान मेला आयोजित कर स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आई नागेश्वर राव ने बताया कि स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे मे जागरूकता बढ़ाने और हर गांव में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने आयुष्मान भवः अभियान की योजना बनाई है। इसका शुभारंभ 13 सितंबर 2023 को किया गया है। यह अभियान 31 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा। आयुष्मान भवः 3 घटकों वाला एक व्यापक अभियान है। पहला घटक आयुष्मान आपके द्वार 3.0 है, यह 17 सितंबर 2023 से चल रहा है। इसके अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जा रहा है।

          अभियान का द्वितीय घटक आयुष्मान मेला है, यह 17 सितंबर से चल रहा है। इसके अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों में सप्ताह पर मेला आयोजित कर गैर संचारी रोग, क्षय रोग, कुष्ठ रोग, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, नाक कान गला रोग, चर्म रोग, दंत रोग आदि की जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। आयुष्मान भव अभियान का तृतीय घटक में 02 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा वार्ड में आयुष्मान सभा आयोजित कर स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad