महिला आरक्षण बिल पेश होने से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर– थिनेश्वरी
सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू
बालोद। लोकसभा व राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ महिला आरक्षण बिल पेश होने से देश भर की महिलाओं में एक अलग ही उत्साह का माहौल है महिला आरक्षण बिल पेश होने से महिलाएं और अब आत्मनिर्भर बनेगी। देश के नई संसद में पहली बैठक के दौरान ही लोकसभा में नारी शक्ति वंदन का अधिनियम पेश किया गया इस बिल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्षद थिनेश्वरी सोनकर ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारत के राजनीतिक परिवेश को बदलने वाला होगा। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है और आर्थिक रूप से भी महिलाओं को मजबूत करने का काम मोदी जी द्वारा किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि मोदी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है। महिलाएं कैसे मजबूत हो इस दिशा मैं कार्य कर रही हैं ।चाहे वह आवास योजना हो, शौचालय की व्यवस्था हो, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान जैसे कार्य महिला सम्मान में मोदी सरकार ने किया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.