Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 17, 2023

नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री महोबे कलेक्टर और एसपी ने जिला कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया


नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में  विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के लिए आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करें : कलेक्टर श्री महोबे


कलेक्टर और एसपी ने जिला कृषि उपज मंडी परिसर में चल रहे तैयारियों का निरीक्षण किया



कवर्धा, 17 सितम्बर 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने संयुक्त रूप से आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की सिलसिले में  नवीन कृषि उपज मंडी परिसर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की दृष्टि से आवश्यक सभी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए लोकनिर्माण विभाग एवं कृषि उपज मंडी सचिव को निर्देशित किया है।


 कलेक्टर श्री महोबे में दोनो विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नवीन कृषि उपज मंडी परिसर से ही विधानसभा निर्वाचन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण कार्य इसी परिसर में होती है। इसलिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण तैयारी शीघ्रता से पूरा करे। 


 उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में दो विधानसभा क्षेत्र, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 और कवर्धा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 है।  इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल समाग्री का वितरण,मतदान दल की रवानगी, दोनो विधानसभा क्षेत्र का स्ट्रांगरूम, मतगणना रूम, एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर का मॉनिटरिंग कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी का मॉनिटरिंग कक्ष, सीसीटीवी रूम, सुरक्षा अधिकारियों का कक्ष एवं कानून तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा जवानों के ठहरने की पूरी व्यवस्था इसी नवीन कृषि उपज मंडी परिसर किया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग अनुपालन एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी महत्वपूर्ण आवश्यक कार्य के लिए इस बार भी कृषिउपज मंडी परिसर को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चयन किया गया है। 

 कलेक्टर श्री महोबे ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं कृषि उपज मंडी सचिव को समय सीमा के भीतर आवश्यक सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिए है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad