प्रभा साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं का हो रहा है सपना साकार
,,हाथों में हो हुनर और कला से सब की पहचान हो ,,
महिलाएं गृहस्थ जीवन के साथ-साथ अपनी हुनर अपनी पहचान को एक नया मुकाम देना चाहती है और अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती है इसी सपनों को साकार करने में जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी द्वारा महिलाओं में एक अहम भूमिका निभाई है
आज राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में महिलाओं के हुनर को पहचान एवं उन्हें उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा से वाकिफ कराने सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र ,ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र ,पापड़ बड़ी आचार बनाने का प्रशिक्षण केंद्र लगाकर आज महिलाओं को स्वालंबी बनाने का काम किया है
आज महिलाएं अपनी हुनर अपने कला के नाम से पहचानी जाती है
प्रभा साहू जिला पंचायत सदस्य जन सेवा के लक्ष्य के साथ आज डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंडी के आश्रित ग्राम शोरीटोला पहुंचे जहां महिलाओं को सिलाई मशीन प्रशिक्षण के माध्यम से स्वालंबी बनाने प्रभा साहू जी के मार्गदर्शन में जन शिक्षण संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है गांव की महिलाएं आज गांव में ही विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क प्राप्त कर अपनी हुनर की पहचान कर रहे हैं जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू जी द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने स्वावलंबी बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को आगे लाने प्रेरित किया है
हजारों महिलाओं को प्रशिक्षित कर सशक्त समाज का निर्माण करने का काम किया है
इंदिरा महिला शक्ति संगठन के माध्यम से आज 8000 से ज्यादा महिलाएं प्रभा साहू जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है आज की कार्यक्रम में साथ में ग्राम पंचायत अंडी के युवा सरपंच जसवीर सिंह चौहान उप सरपंच निषाद जी युवा कार्यकर्ता भाई खगेश वर्मा रमेश साहू निर्मला वर्मा जन शिक्षण संस्थान की ट्रेनर जानकी राजपूत पदमा , हिमांशी ,शुभ लक्ष्मी ,संगीता नेताम, हेमा सलामे ,लीलेश्वरी, भारती ठाकुर ,अंजलि कंवर ,भारती, सारिका ,आरती मांडवी, हेमलता यादव ,गीता ,हिमांशी नवगोड़े सोनामबाई रामेश्वरी योगेश्वरी चंद्रिका एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रहीl


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.