विधायक ने कोरलदंड में सामुदायिक भवन एवं सांस्कृतिक कला मंच का दिया सौगात
मानपुर- विधायक इंद्रशाह मंडावी रविवार को मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भावसा के आश्रित ग्राम कोरलदंड के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कोरलदंड में स्थित देव स्थल में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया तथा ग्रामीणों को सांस्कृतिक कला मंच का भी सौगात दिया। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर दिनेश शाह मंडावी, सभापति अभिमन्यु, जनपद सदस्य चाणक्य मेरिया, सरपंच तुलसी राम नायक, अरुण तुलावी, पटेल देवी लाल, सम्मे लाल घोआर्य, शंकर तारम, अनिल घावड़े, राव सिंह सहित गांव के प्रमुख सियान, बैगा, गायता तथा महिला शक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक ने बरसते बारिश के बीच ग्रामीणों को संबोधित किया एवम कहा की भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए है। कांग्रेस की सरकार ने पौने पांच साल में किसान, जवान, युवा, बेरोजगार, महिला शक्ति, शासकीय कर्मचारी सभी वर्ग के लिए कार्य किया है। मोहला-मानपुर विधानसभा में ग्राम पंचायत को जिला का सौगात देकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नवीन जिला, औंधी, खड़गाव तहसील तथा वासड़ी को उपतहसील का दर्जा देकर विकास की राह में मील का पत्थर स्थापित किया है। मोहला, मानपुर, चौकी, खड़गांव, विचारपुर में आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेज़ी/हिंदी माध्यम विद्यालय, नवीन धान खरीदी केंद्र, नवीन स्कूल भवन तथा अंतिम दूरस्थ गांवो तक पुल-पुलिया सहित सड़को का जाल बिछाने का कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है। हमें भुपेश बघेल जी के नेतृत्व में पुनः विकास यात्रा को अनवरत चलाने के लिए 2023 में पुनः कांग्रेस को भारी बहुमत से जीत दिलाना है।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.