Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, September 10, 2023

गातापार जंगल सहित दर्जन भर वनांचल गांवो मे दूरसंचार सेवा बाधित, ग्रामीणो का नही मिल पा रहा राशन,

 गातापार जंगल सहित दर्जन भर वनांचल गांवो मे दूरसंचार सेवा बाधित, ग्रामीणो का नही मिल पा रहा राशन,



खैरागढ़। ब्लाक के गातापार जंगल मे पखवाड़े भर से बीएसएनएल सेवा चरमरा गई है। पिछले सप्ताह भर से मोबाइल सेवा बंद होने का असर पूरे वनांचल इलाके में पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त होने से इलाके के ग्रामीणों को राशन दुकानों से सर्वर नही होने के चलते राशन का वितरण नही हो पा रहा है। गातापार जंगल इलाके में बीएसएनएल नेटवर्क का ही लेकर संचालन होता है। डिजीटल इंडिया के बाद भी गातापार मे दूरसंचार व्यवस्था अब तक सुधर नहीं पाई है। इसका खामियाजा इलाके के दर्जन भर वनांचल गांवों के लोगो को उठाना पड़ रहा है। गतापार जंगल संवेदनशील इलाका होने के साथ साथ मोबाइल नेटवर्क के मामले में पीछे है । यहाँ वर्षों पहले बीएसएनएल नेटवर्क का केवल जिला मुख्यालय से बिछाया गया है। लेकिन कभी पाइपलाइन, तो कभी सड़क निर्माण सहित सड़कों में विभिन्न कार्यों के चलते मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त हो जाता है। पिछले पखवाड़े भर से दूरसंचार सेवा विभिन्न कारणों से बार बार बाधित हो रही है। मोबाइल सेवा बंद होने से गातापार जंगल सहित सांकरी, टेमरी, बरगांव, नवागांव, लिमटोला, लक्षणा, गाडाघाट मलेदा, टोला, करेलागढ़ जैसे दर्जन भर गांव मे व्यवस्था गड़बड़ा गई है ।

नही मिल रहा राशन

मोबाइल सेवा ध्वस्त होने से गातापारजंगल में सितंबर माह का राशन वितरण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान मे राशन वितरण के दौरान आनलाइन एंडी ई पास मशीनो से की जाती है। लेकिन मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से राशन दुकान की मशीन काम नहीं कर पा रही है। जिसके कारण राशन दुकान संचालकों द्वारा राशन का वितरण रोक दिया गया है। इसके चलते इलाके के आधा दर्जन से अधिक राशन दुकानों से राशन का वितरण नहीं हो पाया है।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad